नम आंखों से विसर्जित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाए

रितेश कुमार वाराणसी

 

*वाराणसी/चौबेपुर* चौबेपुर क्षेत्र में दर्जनों गांवों में आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा समाप्त होने के बाद भक्त नम आंखों से मइया की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि अर्थात विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों में सप्तमी तिथि से चल रही पूजा समाप्त होने के बाद भक्त नम आंखों से मइया की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं। उमरहां, नरपतपुर, डुबकियां पियरी, कित्ता, बराईं में जय मां शंभो समिति के लोगों ने विसर्जन से पहले मां के स्वरूप का दर्शन किया। विसर्जन से पहले पंडाल में भक्तों ने नृत्य करके मइया को रिझाया। इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। शारदीय नवरात्र संपन्न होने पर माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजन अर्चन करने के बाद अब उनकी धूमधाम से विदाई की जा रही है। दुर्गा पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन के लिए नाचते गाते जयकारे लगाते धूमधाम से ले जाया जा रहा है। श्रद्धालु परिवार सहित माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते रहे। लोग माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ा रहे हैं। उनके भजन पर थिरकते श्रद्धालु काफी दूर तक पैदल ही जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विसर्जन स्थानों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था है। नदियों की ओर जाने से भीड़ को रोका जा रहा है ताकि कोई हादसा ना होने पाए। विसर्जन शोभायात्राओं के साथ ही पुलिस चल रही है। अभी विसर्जन की यह धूम एक-दो दिन और चलेगी। मूर्ति विसर्जन में दिव्यांश मिश्रा,आशीष,विकास,गोलू,भोलू,अनुज सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129