मां जगदंबा की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब विसर्जन के लिए उठाई गई दुर्गा की प्रतिमाएं

अमित राठौर संवाददाता बिलग्राम/ सांडी  

साण्डी में दशहरा पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का उत्साहपूर्वक विसजर्न किया गया! नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ भक्ति गीतों पर नाचती गाती नजर आई, वहीं शोभायात्रा के दौरान नगर में उमड़ी आस्था की लहर ने माहौल को भक्तिमय बना दिया!

नगर में शनिवार को दशहरे के मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसजर्न किया गया!

साण्डी कस्बे के मा मंगल माता मंदिर व बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव सातमठिया मंदिर से मां दुर्गा की शोभायात्राएं निकाली गई, शोभा यात्रा में झांकियां का आकर्षण केंद्र बना रहा है जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्तों की भीड़ में युवाओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया जो भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए मां दुर्गा के जयकारे से पूरे माहौल भक्तिमय बना रहे थे शोभा यात्रा नगर के चौराहों से होकर मुख मार्ग पर घुमाया गया जहां हर जगह पर भक्त आस्था में डूबे नजर आए

साण्डी नगर के दो स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी जिसका विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया गया विभिन्न मार्गो से होते हुए गरुड़ गंगा पर विसर्जन के लिए लाई गई भक्तों ने विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया साण्डी नगर में आस्था का माहौल छाया रहा !

प्रशासन की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही मौजूद

विसर्जन के दौरान शासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे जिसमें श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर सके दशहरे के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ा और श्रद्धालु मां दुर्गा के विसर्जन में शामिल होकर बुराइयों पर अच्छाइयों की जीत का जश्न मना रहे हैं

शोभा यात्रा के दौरान मौजूद रहे नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, बबल रस्तोगी, आशीष गुप्ता, कमलाकांत , भोला अग्निहोत्री आदि कई लोग मौजूद रहे!

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129