पैराडाइज पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा विजयदशमी (दशहरा) एवं दुर्गानवमी के उपलक्ष्य में नाटक एवं नृत्यकला का किया गया मंचन

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

मैनपुरी।शहर का प्रमुख विद्यालय पैराडाइज पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा विजयदशमी (दशहरा) एवं दुर्गानवमी के उपलक्ष्य में नाटक एवं नृत्यकला का मंचन किया गया। बच्चों द्वारा दुर्गा माता के नौ स्वरूपों का मंचन किया गया। प्रथम शैलपुत्री, द्वितीय ब्रहमाचारिणी, तृतीय चंद्रघण्टा चतुर्थ कृष्माण्डा, पंचम स्कन्दमाता, पष्ठम + कात्यायनी, सप्तम कालरात्रि, अष्ठम महागौरी एवम् नवम् सिद्धिदात्री के स्वरूपों का प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती लता पाण्डेय और प्रधानाचार्य डा० सी०पी० पाण्डेय ने तिलक कर आरती की।

 

वहीं बच्चों ने भगवान राम के चरित्र चित्रण का भी मंचन किया। तत्परचात् डा० सी०पी० पाण्डेय एवं लता पाण्डेय जी ने श्रीराम दरवार का पूजन कर आरती उतारी।

 

कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० सी०पी० पाण्डेय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, असत्य पर सत्य की विजय एवं अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है।

 

हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलना होगा तभी जाकर हम एक सभ्य एवं सुरक्षित समाज की कल्पना कर सकते है।

 

अन्त में डा० सी०पी० पाण्डेय और श्रीमती लता पाण्डेय ने शुभकामनायें दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129