करहल की जनता का आशीर्वाद हमेशा सपा के साथ रहा है- पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव

पुष्पराज चौहान, क्राइम रिपोर्टर बरनाहल मैनपुरी।

 

मैनपुरी। जनपद के बरनाहल कस्बे के राम श्री मेरिज होम में समाजवादी पार्टी का अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक, पूर्व सांसद तेज प्रताप ने भाग लिया।

कस्बे के दिहुली रोड स्थित रामश्री मैरिज होम में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील अहमद नदबी ने कहा कि भाजपा ने देश में हिंदू मुस्लिम फैला रखा है। यह लोग बांटने की राजनीति करते हैं। बीजेपी वालों के पास कोई मुद्दा नहीं है यह लोग सिर्फ मंदिर मस्जिद पर ही राजनीति कर रहे हैं। जिससे जनता परेशान हो गई है। इसलिए लोकसभा चुनाव में पीडीए ने अपनी ताकत दिखा दी थी। 2012 से लेकर 2017 तक समाजवादी पार्टी ने बिना भेदभाव के लैपटॉप वितरण किए थे। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों और सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। करहल विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव कम से कम एक लाख वोटो से जीतेंगे। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा 7 साल से सत्ता में काबिज है। फिर भी उत्तर प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। भाजपा के लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि उनके पास जनता का कोई वोट नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता ने इनके कारनामों से परेशान होकर लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराया। उत्तर प्रदेश की जनता का समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव पूरा साथ और समर्थन दिया था।‌ जनता का आशीर्वाद लोकसभा चुनाव में रहा उपचुनाव में भी रहेगा और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। करहल समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। क्योंकि करहल सीट पर जनता का हमेशा आशीर्वाद रहा है। इस मौके पर एमएलसी मुकुल यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राज कुमार, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, राजा फारूखी, अलीदराज, मुजीब, रोशन सिद्दीकी, राशिद अली, मतीन वारसी, बली मुहम्मद, रमन यादव, सोनू यादव, आदि नागरिक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129