गांव चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रवास कर गिनाई उपलब्धियां

रितेश कुमार जिला संवाददाता वाराणसी 

वाराणसी- भाजपा का गांव चलो अभियान के तहत भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने गांव में एक दिन का प्रवास कर ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने शुक्रवार को गौर गांव स्थित बूथ संख्या 232 पर जानकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर भाजपा द्वारा चलाए गए योजनाओं की जानकारी दिये व भाजपा द्वारा किये गए कार्यों की उपलब्धियां बताई।क्षेत्रीय अध्यक्ष एक दिन के प्रवास के दौरान गुरुवार की रात गौर गांव बूथ संख्या 232 पर पहुंचे वहां जगह जगह जाकर पुराने कार्यकर्ताओं से मिले वही प्रवास के दौरान जनसंघ कालीन के कार्यकर्ता व पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम व पुराने कार्यकर्ता प्रेम नाथ तिवारी से मिलकर कुशलक्षेम जाना व आशीर्वाद लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रवास के दौरान अनुसूचित बस्ती में घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे चर्चा किया था पत्रक को ग्रामीणों के बीच वितरण किया।

वही गौर गांव स्थित पानी टंकी के पास बने प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहां की गांव चलो अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बारे भाजपा पदाधिकारी एक दिन का प्रवास कर के लोगो को भाजपा द्वारा किये गए काम को बताएंगे व बूथ अध्यक्ष के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगो को लाभान्वित करने में मदद करेंगे।वही क्षेत्रीय अध्यक्ष एक दिन के प्रवास के दौरान गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के साथ रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह ही गांव में निकल पड़े।

इस दौरान भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, बूथ अध्यक्ष राजनाथ दुबे, भाजपा नेता रामशकल पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, धीरज सिंह, निहाल सेठ, शुभ चतुर्वेदी, अंकित चौबे, भानु बिन्द, निखिल सेठ, रामजी यादव, राकेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सुजीत त्रिपाठी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129