धूमधाम से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

रिपोर्ट/ निर्भय यादव मथुरा

इस अवसर पर कृष्ण कुटीर वृन्दावन मथुरा में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ0 बबीता चौहान अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, कृष्ण कुटीर वृन्दावन मथुरा में निवासरत् वृद्ध माताओं द्वारा नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी परिवार से अलग रहने की वेदना को भी व्यक्त किया गया। इस दौरान श्रुति शुक्ला उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी/उप निदेशक आगरा मण्डल आगरा, नागेन्द्र पाल सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर वृन्दावन, शिल्पा मुरगई प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुटीर तथा लगभग 300 वृद्ध माताओं द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया

डॉ0 बबीता चौहान, मा0 अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, लखनऊ द्वारा कहा गया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार माता-पिता देव तुल्य होते हैं और देवताओं को घर में रखकर पूजा जाता न कि इस तरह समाज में अपमानित होने के लिए छोड़ दिया जाता है। वर्तमान समय में परिवारों में आपसी प्रेम में सामंजस्य की कमी देखी जा रही हैं। जिसके चलते परिवारों में विवाद होते है और इस प्रकार वृद्ध माता पिता को घर से निकाल दिया जाता है। मा0 अध्यक्ष जी द्वारा कृष्ण कुटीर के संचालक श्री सुशील चन्द्र त्रिवेदी को साधुवाद दिया कि वह ऐसी तिस्कृत वृद्ध माताओं के श्रवण कुमार के रूप में कार्य कर रहे है। मा0 अध्यक्ष जी द्वारा कृष्ण कुटीर में निवासरत् वृद्ध माताओं को पूर्ण सहयोग करने एवं समय समय पर आकर उनसे मिलने का आश्वासन दिया गया।

श्री सुशील चन्द्र त्रिवेदी संस्थापक कृष्ण कुटीर वृन्दावन मथुरा ने कहा कि जब उनके द्वारा ऐसी तिरस्कृत वृद्ध महिलाओं को देखा गया। तो उनका मन विचलित हो उठा और विचार करने लगे कि भविष्य ऐसी स्थिति उनके साथ भी उत्पन्न हो सकती है। तब उनके मन में वृद्धा आश्रम संचालन का विचार आया। जिसमें जाति, धर्म, पंथ महजब आदि की कोई बाध्यता नहीं होगी तथा सभी वृद्ध महिलाओं को जीवन सम्मानपूर्वक होगा। जिला प्रशासन द्वारा उक्त आश्रय गृह को संचालित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता है। जिसके लिऐ उनके द्वारा जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया गया।

श्री विकास चन्द्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, मथुरा द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन सदैव वृद्धजनों के सम्ममान और उनके हित के लिऐ प्रतिबद्ध है। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित मा0 अध्यक्ष जी, समस्त अधिकारीगणों, पत्रकार बन्धुओं, वृद्ध माताओं आदि को प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129