चित्रगुप्त महाराज जी का जयंती समारोह 17 अक्टूबर से 9 नवंबर तक

 

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ

मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी का जयंती समारोह 17 अक्टूबर से 9 नवंबर तक मनाया जायेगा। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताऐं, मेधावी छात्र, छात्रा सम्मान और भगवान की भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

नगर के स्टेशन रोड स्थित ओम सांई गेस्ट हाउस पर कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाॅ0 चन्द्रमोहन सक्सेना ने कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रुप देते हुये बताया कि समारोह का शुभारंभ 17 अक्टूबर को सायं 5 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन के साथ होगा।
जिलाध्यक्ष राजीव कुलश्रेष्ठ एड0 ने बताया कि 17 अक्टूबर को
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 18 अक्टूबर को महिला लोकगीत एवं भजन, 19 अक्टूबर को मेंहदी, 20 अक्टूबर को कैरम प्रतियोगिता, 21 अक्टूबर को हिन्दी और अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता होगी।
महामंत्री प्रमोद सक्सेना ने बताया कि 22 अक्टूबर को सुगम संगीत, 23 अक्टूबर को क्विज प्रतियोगिता, 24 अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता, 25 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता और 26 अक्टूबर को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम प्रभारी राजू सक्सेना रंगशाला और अधिवक्ता अमित जौहरी ने बताया कि 27 अक्टूबर को शतरंज प्रतियोगिता, 28 अक्टूबर को नृत्य प्रतियोगिता, 3 नवंबर भाईदौज को पुरानी मैनपुरी स्थित किले से भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकलेगी।
अधिवक्ता विकास कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 9 नवंबर को जयंती समारोह का समापन होगा। इस दिन फैंसी शो, मेधावी छात्र-छात्रा गौरव सम्मान और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किये जायेंगे।
इस दौरान प्रवीन सक्सेना एड0, डाॅ0 प्रभात सिन्हा, आशा सक्सेना, कुसुमलता श्रीवास्तव, रजत सक्सेना, हर्षवर्धन सक्सेना, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, आकाश सक्सेना, अर्पित सक्सेना आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129