डॉक्टर राकेश वशिष्ठ के साथ सम्पूर्ण पत्रकार जगत का सम्मान राष्ट्रीय लेखन अवार्ड – हिन्दू महासभा

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने महासभा के पत्रकार प्रकोष्ठ हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को राष्ट्रीय लेखन अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ के साथ सम्पूर्ण पत्रकार जगत का सम्मान है राष्ट्रीय लेखन अवार्ड।

     हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को देश भर से बधाई और शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्हें गत दिनों नई दिल्ली के गीतांजलि ऑडिटोरियम में साहित्यिक संस्था हिंदी उर्दू अरबी फाउंडेशन और विचार लहर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय लेखक संगोष्ठी में जोधपुर के प्रतिष्ठित पत्रकार एवम संपादकीय लेखक हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को उनके उत्कृष्ट संपादकीय लेखन के लिए राष्ट्रीय लेखन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉक्टर राकेश वशिष्ठ ने अपना यह सम्मान अपने सुधी पाठकों को समर्पित करते हुए कहा कि वो अपने सुधी पाठकों के अपार स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से ही इस सम्मान के हकदार बन सके हैं।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को पत्रकार जगत का चमकता हुआ सितारा बताया और कहा कि अपार प्रतिभा के धनी डॉक्टर वशिष्ठ पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता के सम्मान हासिल कर चुके हैं। वो अपनी सजग पत्रकारिता से देश और दुनिया में जोधपुर का नाम रोशन कर रहे हैं।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने डॉक्टर वशिष्ठ को पत्रकारिता का क्रांतिदूत घोषित करते हुए उनकी पत्रकारिता राष्ट्र और समाज के ज्वलंत मुद्दों को न केवल रेखांकित करती है, वरन समाधान का मार्ग भी प्रशस्त करने का प्रयत्न करती है। वो राष्ट्रीय लेखन अवार्ड के लिए उनका चयन सर्वश्रेष्ठ चयन है। डॉक्टर वशिष्ठ बधाई के पात्र है। हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि डॉक्टर वशिष्ठ जैसे कलम के योद्धाओं के साथ हिन्दू महासभा के लिए कार्य करना किसी भी हिन्दू महासभा कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति करवाता है। हिन्दू महिला सभा उनके सम्मानित होने पर उन्हें कोटि कोटि शुभकामनाएं देती है।

हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा सहित देश भर के पदाधिकारियों ने डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129