राष्ट्रीय आपदा मोचन बल 28 सितम्बर तक जनपद में परिचय अभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जायेगा

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

*मैनपुरी* 19 सितम्बर 2024- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में सेनानी 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गाजियाबाद की 10-15 सदस्यीय टीम द्वारा दि. 28 सितम्बर तक जनपद में परिचय अभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत जिले के संभावित आपदा का विवरण, जिले में आपदा का इतिहास, प्रभावित इलाके की जानकारी, जिले में उपलब्ध आपदा प्रबंधन उपकरणों की सूची आदि की विस्तृत जानकारी जिले में सेना, अर्धसैनिक बलों की तैनाती का विवरण आदि से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं को एकत्रित करने के साथ-साथ विभिन्न संस्थानो, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों आदि में जागरूकता फैलाना के उद्देश्य से जन जागरण अभियान भी संचालित होंगे।

अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गाजियाबाद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में प्राकृतिक, रासायनिक, जैविक, नाभिकीय एवं मानव निर्मित आपदाओं में राहत व बचाव कार्य करने का दायित्य दिया गया है, किसी भी आपदा के दौरान त्वरित राहत, बचाव कार्य संचालित करने हेतु जिले के संभावित एवं प्रभावित इलाको की जानकारी का होना आवश्यक है, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जनपद में परिचायिकता अभ्यास के साथ कई स्थानों में जन-जागरण अभियान कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे, तत्क्रम में आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा ब्लॉक सुल्तानगंज में आशा, ए.एन.एम. कार्यकत्रियों के लिए 01 दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जिसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम से सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल महरानिया, हेड कंस्टेबल अरूण सिसोदिया हेड कंस्टेबल (मेडिकल) नविन कुमार व कंस्टेबल विजय कांत, नारायण सिंह, सुनील कुमार व दीपक कुमार द्वारा प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओ के प्रकार, आपातकालीन स्थितियों में ’’क्या करें-क्या न करे’’ एवं अस्पताल पूर्व प्राथमिक उपचार रक्तस्त्राव को नियंत्रित करना, फै्रक्चर को स्थिर करना, रोगी को हृदयाद्यात के समय सी.पी.आर. देना आदि की जानकरी दी।

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी भोंगाव संध्या शर्मा, प्र. चिकित्साधीक्षक सुल्तानगंज डॉ. पपेंद्र कुमार, बी.सी.पी.एम. नीलम, संदीप चौहान, आशा कार्यकत्रियां आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129