भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने एक होटल में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के वक्ता राज्य सांसद तेजवीर सिंह, गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ,महापौर विनोद अग्रवाल ने सभी से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा हमारी पार्टी राष्ट्र निर्माण की पार्टी है जबकि अन्य दलों में एक ही व्यक्ति पार्टी के पीछे लगा हुआ है। भाजपा के लिए 140 करोड देशवासी परिवार हैं।राज्यसभा सांसद चौ तेजवीर सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी रीति और नीति के साथ आगे बढ़ रही है इसलिए देश की

सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार है और आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा हमारी पार्टी में कार्यकर्ता सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि जीवंत इकाई है, विचारधारा का वाहक है और कार्यसंस्कृति का पोषक है, वे सरकार-संगठन के बीच कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता से जोड़कर रखते हैं। इसी कारण सशक्त और समृद्ध भारत का सपना हमें चरितार्थ करना है।हमने हमेशा भारत माता की जय के नारे के साथ विरोधियों को ललकारा है। यह उत्साह हमें जीवंत संगठन से मिलता है। आभार प्रकट करते हुए जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया

प्रतिदिन 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाए जायेंगे।जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 8800002024 पर मिस्ड कॉल नमो ऐप वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता पदम सिंह शर्मा,डा.डी पी गोयल, मांट विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश,पूर्व मंत्री कुशलपाल सिंह,नरदेव चौधरी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना “भैया”,सत्यपाल चौधरी,आकाश चौधरी,अमन ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,पंकज चतुर्वेदी,तरुण सैनी, नरेन्द्र गौतम ,निहाल आर्य , विजय शर्मा,और सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकरी मौजूद रहे।कुशल संचालन जिला महमंत्री महिपाल सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129