भाजपा पदाधिकारियों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा 

 

*टूण्डला* – भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी बृजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त मना रहे हैं। सुबह से ही समस्त भाजपाई मन्दिरों एवम मठों एवम सार्वजनिक स्थानों पर जाकर साफ सफाई का कार्य कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे सप्ताह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त समस्त भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह सेवा कार्य करेंगे । इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया भाजपा कार्यकर्ता हर समय देशहित एवम देशवासियों के सेवा भाव के लिए तत्पर रहते हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करतें हैं कि मोदी देश सेवा करतें हुए हमेशा स्वस्थ एवम दीर्घायु रहें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुनील पाठक , रामतीर्थ सिंह चक, सीएचसी अधीक्षक डा.कृति गुप्ता, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, अमित पाठक,देवांशू उपाध्याय , हनी जादौन, अभिषेक पचौरी, आशू चक, जुबिन भारद्वाज, विष्णु तिवारी, मनोज बघेल,महेंद्र झा, कौशल तिवारी, डा पूनम कौशिक, रिंकू सविता,गुड्डा दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129