सनातन धर्म ही भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का पैतृक धर्म है – हिन्दू महासभा

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा,मैनपुरी

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने मुस्लिम समुदाय को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही भारत के मुसलमानों का पैतृक धर्म है। भारत के मुसलमानों को घर वापसी अभियान के अंतर्गत अपने पैतृक धर्म सनातन धर्म में पुनः वापस आ जाना चाहिए।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि अखंड भारत का हिस्सा रहे पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का भी पैतृक धर्म सनातन धर्म है। मुगल काल में तलवार के बल पर इस्लाम का विस्तार करते हुए हिंदुओं का अंधाधुंध धर्मांतरण करवाया गया। अपने प्राणों की रक्षा के लिए विवशता में हिंदुओं ने इस्लाम में परिवर्तित हुए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म त्याग कर अन्य धर्मों में शामिल हुए हिंदुओं को वापस सनातन धर्म में वापस लाने के लिए हिन्दू महासभा दशकों से घर वापसी अभियान चला रही है।

जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुगल काल में विवशता में इस्लाम ग्रहण करने वाले हिंदुओं की वर्तमान पीढ़ी के पास आज कोई विवशता नहीं है, अतः उन्हे अपने पैतृक धर्म अर्थात अपनी मूल जड़ों की ओर वापस लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमान भले ही अपनी जड़ें अरब की भूमि में तलाशते हैं, लेकिन अरब की भूमि पर जन्मा इस्लाम उन्हे असली मुसलमान मानने से स्पष्ट इंकार करते हैं। अरबवासी उन्हे धर्मांतरित मुसलमान बताकर उनके साथ दोयम दर्जे का सलूक करते हैं। दूसरी तरफ सनातन धर्म आज भी मुसलमानों की घर वापसी के लिए अपनी बाहें फैलाकर स्वागत करने के लिए तैयार है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा का घर वापसी अभियान केवल मुसलमानों तक ही सीमित नहीं है, वरन धर्मांतरित होकर ईसाई या अन्य धर्मों में शामिल होने वाले भारत वासियों के लिए भी है। ईसाई एवं अन्य धर्मों में शामिल हुए हिंदुओं को घर वापसी कर अपने पूर्वजों की गलती को सुधारने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सारे संसार में सनातन धर्म के प्रति रुझान बढ़ रहा है। विदेशों में सनातन धर्म अपनाने वालों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। दस देशों में हिंदुओं की जनसंख्या में वृद्धि इस बढ़ते ग्राफ का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने कहा कि देश के सभी हिन्दू संगठनों और सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं को धर्मांतरित हिंदुओं के बीच जाकर उन्हें घरवापसी के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ और राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया घर वापसी अभियान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से घर वापसी अभियान की खूबियों को उजागर करने का आह्वान किया।

हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने कहा भारत सरकार देश के सभी मुसलमानों की सात पीढ़ियों का डाटा एकत्र कर उनके हिन्दू पूर्वजों का नाम सार्वजनिक करने का विशेष अभियान चलाए, ताकि भारतीय मुसलमान सच्चाई से अवगत होकर घर वापसी अभियान के माध्यम से सनातन धर्म में वापसी के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129