जिला अटॉर्नी कार्यालय रेवाड़ी ने चौकी बस स्टेंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से तीन नए कानूनों बारे आमजन को किया जागरूक 

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

जिला अटॉर्नी कार्यालय रेवाड़ी के तत्वावधान में आज रेवाड़ी बस स्टैंड पर तीन नए आपराधिक कानूनों बारे एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान का संचालन सहायक जिला अटॉर्नी नवीन यादव व धीरज यादव द्वारा किया गया।

 

इस अभियान में बस स्टैंड पुलिस पोस्ट के इंचार्ज विनोद कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। जिन्होंने इस अभियान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान आम जनता को ज़ीरो एफआईआर और ई-एफआईआर की अवधारणा के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस जागरूकता अभियान में आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

संगोष्ठी के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें जनता के कानूनी सवालों के जवाब देकर उन्हें कानूनी रूप से सशक्त किया गया। समापन समारोह में आम जनता ने इस अभियान के प्रति अपनी संतुष्टि और आभार व्यक्त किया।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिला पुलिस द्वारा एसपी रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तीन नए आपराधिक कानून बारे आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं।

 

इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से आम जनता को कानूनी जानकारी प्राप्त होती है और वे अपने अधिकारों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक हो पाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129