विद्यार्थी विज्ञान मंथन ऑनलाइन परीक्षा में ब्रज प्रान्त के 1461 विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग :- अश्वनी जैन

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा 

 

*फिरोजाबाद* :- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संस्थान और राष्ट्रीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन ऑनलाइन परीक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन,वीवीएम के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने ब्रज प्रान्त के सभी जिला समन्वयक का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ब्रज प्रान्त के 1461 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें विभिन्न जनपदों बरेली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, पीलीभीत, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, बदायूँ, हाथरस, शाहजहांपुर के विद्यालयों ने 1212 रजिस्ट्रेशन एवं व्यक्तिगत रूप से 249 विद्यार्थियों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराएं हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के पहले स्तर की परीक्षा दिनाँक 23 अक्टूबर 2024 और 27 अक्टूबर 2024 है एवं परीक्षा का तरीका ऑनलाइन है। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक 90 मिनट का होगा। छात्र केवल एक बार ही लॉग इन कर सकेंगे। इसके परिणाम की घोषणा 15 नवंबर, 2024 को होगी। राज्य स्तरीय परीक्षा 08, 15 और 22 दिसंबर, 2024 में से किसी एक दिन होगी एवं राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 17 और 18 मई, 2025 को प्रस्तावित है। राज्य स्तरीय शिविर में प्रत्येक राज्य के प्रत्येक वर्ग के शीर्ष 20 रैंकर्स को एक या दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए पहचाना जाएगा। शिविर राज्य के किसी भी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिविर में प्रत्येक कक्षा से शीर्ष दो छात्रों यानी प्रत्येक राज्य से कुल 12 छात्रों को दो दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में आमंत्रित किया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी https://vvm.org.in/register पर कर सकते हैं। विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष डॉ मनोज रावत, महासचिव डॉ संध्या अग्रवाल एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन ब्रज प्रान्त के राज्य समन्यवक राम प्रताप सिंह ब्रज प्रान्त के सभी जनपदों के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यगणों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आभार व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129