विज्ञान प्रदर्शनी में रजत पदक विजेता को जिला समन्वयक ने टेबलेट प्रदान करके किया सम्मानित

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा (उ. प्र.)

 

*फिरोजाबाद* :- सिविल लाइन, दबरई जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक सोनवीर सिंह राठौर ने छात्र अक्षांस शर्मा को 50 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के राज्य स्तर पर अपने उपविषय खेल खेल में गणित विषय पर जूनियर संवर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने एवं रजत मेडल जीतने पर उन्हें राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा प्रदान टेबलेट, मेडल पहनाकर, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि अक्षांस शर्मा ने 50 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में अपने विषय मे द्वितीय स्थान प्राप्त करके जनपद फिरोजाबाद का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में रोशन किया था। जिसमें उनके मार्गदर्शक शिक्षक संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा था।जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा एक टैबलेट भेजा गया था, जिसे अक्षांस शर्मा को प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को विज्ञान की सभी गतिविधियों जैसे इन्सपायर अवार्ड मानक योजना, विद्यार्थी विज्ञान मंथन, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आदि में प्रतिभाग कराकर उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करें। इस अवसर पर संजय शर्मा, अरविन्द शर्मा, कौशलेंद्र मिश्रा, रक्षपाल सिंह, प्रेम सिंह, महीपाल सिंह, महक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129