हरियाणा पर्यटन निगम के 50वें स्थापना दिवस पर मतदाताओं को किया गया जागरूक

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी*

‘जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का आधार’ :

 

 

*रेवाड़ी, 1 सितंबर*

हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से 50वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। जिला के पर्यटन केंद्रों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सुभाष चन्द शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

श्री शर्मा ने सभी को हरियाणा पर्यटन निगम के 50वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से हरियाणा विधानसभा आम चुनाव में बढ़चढक़र मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता मजबूत लोकतंत्र की निशानी है। हमारा देश विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों मे से एक है। जनता की सरकार, जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है सभी व्यक्ति अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाएं और चुनाव के समय शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करें।

कार्यक्रम में पर्यटन निगम के सहायक महाप्रबंधक हरविंदर सिंह यादव ने सभी को हरियाणा पर्यटन निगम के 50वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा पर्यटन निगम के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबंधक महेन्द्र सिंह ने सभी आगंतुकों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अपने मत का उचित प्रयोग करने हेतु मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में रेनबो किड्ज इंटरनेशनल, माउन्ट हेरिटेज, हरिसिंह, पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढक़र भागीदारी की। कार्यक्रम में प्रमिला यादव, साधना यादव व देश राज, ममता यादव, अमृता उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129