गोगा नवमी मेले में लवली यादव का भव्य स्वागत, खेल प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड स्वतंत्र प्रबोध पत्रिका

 

कनीना गांव में आयोजित गोगा नवमी मेले में कांग्रेसी नेता लवली यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया। उनका माला, पगड़ी, और डोल-नगाड़े से भव्य स्वागत किया गया। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें लड़कों और लड़कियों की दौड़, बूढ़ों की दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, और रस्सा कसी आदि शामिल थीं।

लवली यादव ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर के लिए बड़े स्वस्थ हैं और हमेशा खेल खेलने से आदमी स्वस्थ और निरोग रहता है। यह एक मनोरंजन के तौर पर भी खेला जाता है।

*अटाली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, लवली यादव ने किया स्वागत*

 

अटेली हलके के गांव अटाली में एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के युवा साथी शामिल हुए। कांग्रेस नेता लवली यादव ने सभी टीमों का स्वागत किया और कहा कि कबड्डी के खेल से स्वास्थ्य और मनोरंजन दोनों ही ठीक रहते हैं।

 

गांव अटाली में लवली यादव का जोरदार स्वागत और आशीर्वाद दिया गया। बुजुर्गों ने विजय भव का आशीर्वाद दिया और युवा साथियों का प्यार मिला। समस्त ग्राम वा सी ग्राम पंचायत अटाली के सभी लोगों ने लवली यादव को समर्थन और भरपूर प्यार दिया।

 

लवली यादव ने कहा कि खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए और सभी को स्वस्थ और निरोग रहने के लिए खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर लवली यादव गदगद नजर आए।”

 

मेले में मौजूद प्रमुख लोगों में मोनू यादव पृथ्वीपुरा, गौरव यादव, सोनू स्वामी, कूष्ण मास्टर, राजेश, मास्टर रामप्रताप, प्रीतम जेलदार, बलवान, उपदेश, पंकज, मोहित, अमित आदि शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129