श्री एकरसानंद आश्रम में हुआ मंडल रत्न सम्मान समारोह

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी 

 

मैनपुरी। गुरु शिष्य का परम पावन पर्व श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दैवी संपद मंडल मंडल के तत्वावधान में पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की अध्यक्षता में मनाये जा रहे है गुरु पूर्णिमा के अंतर्गत दैवी संपद मंडल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्वान जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार, विशिष्ट शक्ति अपर जिला जज राकेश पटेल जी, अपर जिला जज स्वप्नदीप सिंगल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता सिंह शामिल हुई।

महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने दैवी संपद मंडल की स्थापना उन्नयन प्रचार प्रसार में दीर्घकालिक उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वयो वृद्ध, निष्ठावान, सहयोगियों का स्वर्गीय श्री केशव देव तिवारी मथुरा, श्रीमती बृजबाला सिंघल दिल्ली,

सतीश अग्रवाल दिल्ली, परवेश मेहता दिल्ली, डॉक्टर सुमंत गुप्ता मैनपुरी, सूर्यभान सिंह प्रतापगढ़,

स्वर्गीय श्री अजय कुमार अग्रवाल प्रयागराज, कैलाश चंद्र कपूर प्रयागराज, शिव कुमार बेड़िया आसनसोल, युधिष्ठिर राय बहल पिहोवा, रविंद्र कुमार मंगल गाजियाबाद का दैवी संपद मंडल रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का माल अर्पण कर व सोल उड़ा कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आश्रम की व्यवस्थापक डॉक्टर गया प्रसाद दुबे द्वारा किया गया।

इस मौके पर डा. गया प्रसाद दुबे, डॉक्टर संजीव मिश्रा, अशोक कुमार चतुर्वेदी, शिवनाथ यादव ममता अग्रवाल, संदीप चतुर्वेदी, रामवदन पांडे, रामबाबू दुबे, सूर्यकांत त्रिपाठी, नीरज बाबू दुबे, उदयवीर सिंह राठौर, समाज सेवी सच्चिदानंद तिवारी, भूगांव अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी, अजय तिवारी, वीर सिंह भदोरिया, सुरेश चंद बंसल बीनू, हरी बाबू गुप्ता, श्याम जी दीक्षित, सुधीर दुबे, वीर सिंह भदोरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, सुरेश चंद्र बंसल बीनू ,अनिल कुमार गुप्ता, डॉ राकेश चंद्र सक्सेना, दुर्गेश चतुर्वेदी, किशन दुबे एडवोकेट, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, राहुल दुबे, महेंद्र सिंह, स्वामी शंकारानंद जी, वैभव दुबे, नरेंद्र सिंह, अवधेश पांडे ठेकेदार, अशोक कुमार गुप्ता एडवोकेट, आदेश कुमार पांडे, उमेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।

दैवी संपद मंडल मंडल रत्न सम्मान समारोह के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म क्या है उसका उद्देश्य क्या है कि व्याख्या करते हुए कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।

सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।

महाराज श्री ने कहा कि मैनपुरी संतो की तपोभूमि रही है, इस तपो भूमि पर श्री एकदसानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी भजनानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी शारदानंद जी महाराज की रही है, उनकी महिमा का जितना वर्णन किया जाए कम है।

उन्होंने प्रकृति की रक्षा करने का भी श्रद्धालुओं का आह्वाहन किया, उन्होंने कहा कि प्रत्येक को वृक्षारोपण करना चाहिए।   मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार ने कहा कि दैवी संपद मंडल के द्वारा धार्मिक प्रचार प्रसार और अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं वाकई प्रशंसनी है।

उन्होंने कहा कि गुरु को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है गुरु के बगैर हमें अंधकार से प्रकाश की ओर नहीं ले जाया जा सकता गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129