जिला पुलिस लाईन में ‘हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान- 2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने किया सूर्य नमस्कार और योग

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। जिला पुलिस लाईन में ‘हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान-2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने सूर्य नमस्कार और योग किया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी 2025) से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (12 फरवरी 2025) तक चलेगा।इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि सूर्य नमस्कार प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है, सूर्य नमस्कार योग का मूल रूप है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि योग प्रतिरक्षा में सुधार और जीवन शक्ति में वृद्धि लाता है। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की ताकत में सुधार करता है, सहनशक्ति का निर्माण करता है और लचीलेपन का विकास करता है। यह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा।

 

इस आयोजन में पुलिस लाईन में तैनात पुलिसकर्मियों/ अधिकारियो ने भाग लिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस योग शिविर में सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित अन्य सभी योग क्रियाएं करवाई। इस योग शिविर में योग की विभिन्न क्रियाओं को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129