आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर आगरा में होर्डिंग्स को लेकर विवाद हो गया है

बनवारी लाल ब्यूरो आगरा 

राठौर समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के स्वागत के लिए शहर में होर्डिंग्स लगाए थे,

 

लेकिन छावनी विधायक जीएस धर्मेश ने इन होर्डिंग्स में अपना फोटो न होने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें उतरवा दिया।

 

इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है और इस बीच विधायक और कार्यकर्ताओं के बीच की बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

वीडियो में विधायक की नाराजगी साफ देखी जा सकती है, जिससे यह विवाद और गहरा हो गया है।

 

विधायक द्वारा होर्डिंग्स उतरवाने की यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है, और इसे आगामी चुनावों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

 

बीजेपी के आंतरिक मामलों में इस प्रकार की घटनाएं पार्टी की एकता पर सवाल खड़े कर रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129