76 वा गणतंत्र दिवस घिरोर थाना परिसर में धूम धाम से मनाया गया।

पुष्पराज चौहान,क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। जनपद के थाना घिरोर परिसर में 76 वा गणतंत्र दिवस बड़े घूम धाम के साथ मनाया गया।। इस शुभ अवसर पर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह की उपस्थिति में सभी पुलिस जवानों के साथ पहले ध्वज फहरा कर सलामी दी गई। और राष्टीय गान हुआ। उसके बाद थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी जवानों को शपथ दिलाई। थाना प्रभारी ने सभी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश ७७ वर्ष पूर्व गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। हमारे देश वासियों पर गोरे अग्रेजों द्वारा उत्पीड़न आए दिन किया जाता था। इस उत्पीड़न को देखते हुए। आजादी दिलाने के लिए पूरे देश भर में चिंगारी फूट गई। अंग्रेजों से देश को मुक्ति दिलाने के लिए आजादी के सपूतो ने अपनी आवाज उठाई। आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करते हुए जैसे नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्र शेखर, महात्मा गांधी, वीराग्ना लक्ष्मी बाई, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस और हमारे जनपद मैनपुरी के क्रांतिकारी वीर सपूत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की बलि दे दी। ऐसे महान सपूतों को हमेशा याद किया जाएगा। ऐसे क्रांतिकारी के बलिदानों के चलते आज हम सभी देशवासी आजादी की सास ले रहे है। उसके बाद भी देश को चलाने के लिए कोई उचित कानून व्यवस्था नहीं थी। संविधान निर्माताओं ने अपने अथक प्रयासों से संविधान निर्माण का कार्य किया। जो कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आज हम अपना 76 वा गणतंत्र दिवस मना रहे है। हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इस संविधान को बनाने में डॉ भीमराव अंबेडकर का काफी योगदान था। उन्होंने सभी धर्म, जाति के लोगों के लिए कुछ ऐसा संविधान बनाया जिससे सभी लोगों का विकास हो सके। उन्होंने दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध और श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों के संबंध में संविधान में बताया है। भारत के संविधान के जनक एवम भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। ऐसे वीर सपूतों को हम नमन करते है। इस अवसर पर पर थाना प्रभारी और उपनिरीक्षकों ने थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। इस शुभ अवसर पर चौकी प्रभारी रामकिशन सिंह , उo. नि o राकेश दीक्षित, उo. नि o वासुदेव सिंह, उo. नि o भवर सिंह, उo. नि o चंद्रपाल सिंह, एच. एम विजय शर्मा , है o.का o विजय परमार, का o भानू प्रताप सिंह, का o विष्णु भदौरिया , का o सुनील, महिला आरक्षी मोनिका, नेहा, रश्मी कुशवाह और समस्त पुलिस स्टाफ ने गणतंत्र के जश्न में सहभागिता की।। सभी पुलिस स्टाफ, होम गार्ड , चोकीदारों को थाना प्रभारी ने मिष्ठान वितरण किया। सभी देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129