युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही तिरंगा यात्रा : डा. बनवारी लाल

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

हर घर तिरंगा अभियान :

 

लोक निर्माण मंत्री डा. बनवारी लाल के नेतृत्व में वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बावल में दिखा देशभक्ति का प्रवाह

देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है तिरंगा : लोक निर्माण मंत्री

डा. बनवारी लाल ने आमजन से किया हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान

आज विधायक सत्यप्रकाश जरावता होंगे तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि

 

*रेवाड़ी, 13 अगस्त*

भारत देश को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली देश के वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में मंगलवार को बावल उपमंडल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल के नेतृत्व में देश के अमर शहीद बलिदानियों के शौर्य व तिरंगा के सम्मान को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में आमजन सहित बावल क्षेत्र की जनता ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए शहीदों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया।

लोक निर्माण मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली, वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हमारे लिए तिरंगे का मान-सम्मान होना चाहिए सर्वोपरि : लोक निर्माण मंत्री

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर लोक निर्माण मंत्री डा. बनवारी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है और जब यह फहराता है तो हमारे देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगे का मान-सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए जिसके लिए देश के अमर शहीदों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में उमड़ा ये जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि दक्षिण हरियाणा क्षेत्र के लोग राष्ट्र की आन-बान और शान को किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे और जब भी देश को बलिदान की जरूरत होगी तो वो सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय नजर आ रहा है और यह अद्भुत माहौल पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा एक भारत- श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की इस भावना को स्वीकार करते हुए आज हम सब इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी प्रदेश सरकार ने तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में बुधवार 14 अगस्त पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता मुख्य अतिथि होंगे।

वीर शहीदों की शहादत को किया सलाम :

तिरंगा यात्रा के दौरान डा. बनवारी लाल ने देश को आजाद कराने में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के अमर शहीदों व वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि इनकी शहादत की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सुख की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा का इतिहास महान स्वतंत्रता सेनानियों व वीरों की शौर्य गाथा से भरा हुआ है। यहां के अमर वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। शहीदों का बलिदान व उनके परिवार वालों का मान-सम्मान हमारे लिए सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक मातृभूमि की दुश्मनों से रक्षा करने के लिए सीमा पर हमेशा डंटे रहते हैं।

तिरंगा यात्रा में लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया :

मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले अमर शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा का आरंभ लोक निर्माण मंत्री डा. बनवारी लाल ने भगत सिंह पार्क स्थित शहीद स्मारक में शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर करके किया। इसके उपरांत शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा गांव खेडा मुरार रोड स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची जहां लोक निर्माण मंत्री ने शहीद स्मारक पर फूल माला अर्पित कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तिरंगा यात्रा में लोग जुड़ते चले गए और कारवां बनता गया। प्रत्येक गांव में तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129