जमीनी विवाद के चलते देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या। घटना को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

मनोज कुमार शर्मा/मैनपुरी

घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी पहुंचे घटना स्थल पर

 

एसपी ने परिजनों को दिया आश्वासन जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जाएगा जेल

 

मैनपुरी।भोगांव थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होते ही जिले के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना से संबधित जानकारी ली। आलाधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मामला भोगांव थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सीता देवी (32) के पति प्रवीण की करीब 6 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। घर में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। ससुर सीता को जमीन नहीं दे रहे थे। बीती की रात को जमीन के विवाद को लेकर देवर प्रशांत का भाभी सीता से बंटवारे को लेकर विवाद हुआ विवाद बढ़ता गया और देवर प्रशांत ने अपनी भाभी सीता को गोली मार दी जिससे सीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी देवर फरार हो गया।

जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका की परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवर प्रशांत और सास उर्मिला देवी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। सास उर्मिला देवी को घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरार हुए देवर की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया। एसपी का कहना है कि जल्द आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129