भारत हमेशा वीर शहीदों की शहादत को याद रखेगा : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

डीसी अभिषेक मीणा ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत को किया नमन

 

याद करो कुर्बानी थीम पर रेवाड़ी से इंडिया गेट तक हुई ऐतिहासिक दौड़ में भागीदार नन्हे धावक शनु और मनु का किया उत्साहवर्धन

 

 

*रेवाड़ी, 23 मार्च* भारत मां के महान सपूत भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर डीसी अभिषेक मीणा ने वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए युवा शक्ति को ऐसी महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने शहीदी दिवस पर याद करो कुर्बानी थीम के तहत रेवाड़ी से इंडिया गेट तक शुरू हुई ऐतिहासिक दौड़ का नेतृत्व कर रहे दो नन्हें धावक शानू और मनु को रवाना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

डीसी ने कहा कि यह जिला के लिए गौरव की बात है कि हमारे बच्चे देश के वीर सपूतों की याद में रेवाड़ी से इंडिया गेट दिल्ली तक आयोजित की जा रही दौड़ में भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों की शहादत को सम्मानित करने और उनकी वीरता को याद करने के लिए आयोजित की जा रही यह दौड़ युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने बच्चों को इंडिया गेट के लिए रवाना करते हुए कहा कि भारत हमेशा भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान को याद रखेगा। ये वे महान लोग हैं जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अद्वितीय योगदान दिया है। ऐसे महान शख्सियत ही देश के वास्तविक आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि यह दौड़ न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देगी बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को याद करते हुए समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी देगी।

 

उल्लेखनीय है कि याद करो कुर्बानी थीम पर आयोजित दौड़ का आयोजन जटायु रेवाड़ी राइडर्स और नई राह फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिका खुराना द्वारा किया जा रहा है। जटायु राइडर्स के सदस्य सिद्धार्थ शर्मा, मोहित कुमार, संदीप यादव, यश सैनी, अजय, ललित दुआ और दीपक की दौड़ में सक्रिय रूप से भागीदारी है। इस अवसर पर धावक शन्नू और मन्नू के परिवार, जिसमें उनकी माता दीपिका चाहर, पिता राहुल चाहर, दादी बाला देवी, दादा विजय सिंह चाहर सहित और यदुवीर फोगाट, धनपत सिंह, जय प्रकाश लिसाना, सुमन गीला, रण सिंह सहरावत, चौधरी ईश्वर सिंह प्रमुख मौजूद रहे। साथ ही आयोजन टीम में कप्तान भोलाराम यादव, कप्तान वीर सिंह यादव, पूर्व सैनिक कल्याण संग़ठन रेवाड़ी, राजपाल यादव, कप्तान देवपाल, कप्तान हरि ओम यादव, रविंद्र यादव, महासिंह खोला, सुबेदार मेजर विक्रम यादव, सुबेदार मेजर ललित कुमार और मेजर कप्तान रविंद्र यादव सहित कई सम्माननीय अतिथिगण और समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129