गुरु पूर्णिमा पर सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने गुरुजनों से लिया आशीर्वाद

पुष्पराज चौहान क्राइम रिपोर्टर बरनाहल मैनपुरी

 

( मैनपुरी) ।।घिरोर।। जनपद के थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम अलालपुर में स्थित महानंद अवधूत आश्रम पर सभी शिष्यों ने अपने गुरु देव सुखदेव महाराज का आशीर्वाद लिया

इस अवसर पर पंडित जयदेव दीक्षित ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का पावन दिवस अर्थात ईश्वर के समकक्ष पदवी धारण करने वाले गुरु के प्रति नतमस्तक होने, उनकी अनन्त महानता का स्मरण करने का दिन गुरु के प्रति श्रद्धा व समर्पण का पर्व है। आज राष्ट्र को ज्ञानवान, प्रकाशवान व शक्तिवान बनाने के लिए चिर प्राचीन गुरु शिष्य परंपरा की पुनरावृत्ति की नितांत आवश्यकता है गुरु के मार्गदर्शन के अभाव में सुखानुभूति तो दूर शांतिमय जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आत्मा की ज्ञानपीपासा को अधिक दिनों तक भुलाया नहीं जा सकता, गुरु पर्व उसे जगाने का शुभ अवसर है। त्रिकाल का एक सूक्ष्मतम पल और त्रिलोक का सूक्ष्मतम कण गुरु की महिमा से अभिभूत है।

गुरुर्ब्रम्हा गुर्रविष्णु गुर्रुदेवो महेश्वरा: गुर्रुसाक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम।।

अलाल पुर स्थिति महानंद अवधूत आश्रम पर सुबह से हवन पूजन सुरू हो गया था जिसमें श्याम वीर चौहान, चंद्रपाल सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, विजय बहादुर, शिवमंगल सिंह, राजेश मिश्रा आदि लोगों ने आहूतिया दी आश्रम पर आये हुए सभी लोगों प्रसाद ग्रहण कराया गया इस आश्रम पर बहुत ही शांति मय मन को शांति प्रदान करता है यहां तरह तरह के वृक्ष शोभायमान है व पक्षियों का मधुर कलरव सुनाई देता है

इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम में श्यामवीर सिंह ,सत्यपाल सिंह, विजय बहादुर सिंह ,रवि ,सौरभ , रंजीत राणा,शिवप्रसाद ,कार्तिक ,,चंद्रपाल सिंह, जगदीश सिंह, सहदेव सिंह ,शिवम ,आदि भक्त लोगो ने सहभागिता की।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129