मथुरा में राज्यपाल आरिफ खान बोले- ‘मानव सेवा ही माधव सेवा, मदद कर केरल को अहसास दिलाएं देश साथ खड़ा है’

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

गोवर्धन/मथुरा। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि केरल में भूस्खलन से तमाम मौतें हुई हैं, जनजीवन प्रभावित है। आप सभी दो रुपये, पांच रुपये अथवा अपनी सामर्थ्य अनुसार मदद करें। जिससे केरलवासियों को लगे कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मानव सेवा ही माधव सेवा है।

राज्यपाल ने श्रीकृष्ण, शिव, स्वामी विवेकानंद व पूर्व राष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के उदाहरण दिए और संस्कृत के श्लोक सुनाकर ब्रज वासियों का दिल जीत लिया। वे ग्रेटर नोएडा और महाराष्ट्र की गोवर्धन भंडारा समिति के धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गोवर्धन आए।

रविवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गोवर्धन भंडारा समिति के कार्यक्रम में भाग लेने गोवर्धन के गिरिवर निकुंज पहुंचे। उनको गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन भंडारा समिति के मंच से बोलते हुए कहा कि नर का किसी भी रूप में अपमान न करना, फिरता है यहां नारायण वेश बदलकर। आमंत्रण किसी का हो, गोवर्धन जी महाराज चाहते हैं तभी यहां पहुंचते हैं।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, कि बीती रात ही केरल पहुंचना था परंतु गोवर्धन महाराज की कृपा से उनकी भूमि पर पहुंचना उनका सौभाग्य है। धर्म और सेवा से समाज का उत्थान हो सकता है। स्वामी विवेकानंद के दो ही आदर्श थे, पहला त्याग और दूसरा सेवा। ब्रजभूमि से श्रीकृष्ण द्वारका गए। दक्षिण में उनके साक्ष्य नहीं मिलते परंतु वहां भक्ति की पराकाष्ठा है। एक भक्त कहते हैं कि जाप शिव का करता हूं और मन श्रीकृष्ण में चला जाता है।

राज्यपाल ने कहा, मनीषियों ने सबका सार श्रीमद्भागवत गीता बताया है। भारत की संस्कृति बहुत खूबसूरत है। 16 साल से भूखों को भोजन और प्यासे को पानी पिलाने वाले भंडारा समिति के आयोजक मनोज गोयनका, विनय सिंघल, सेवाधाम आश्रम उज्जैन के संचालक सुधीर गोयनका, नवलेश दीक्षित, समाजसेवी प्रमोद कसेरे सहित तमाम सेवाभावियों का स्वागत भी किया। उनकी सेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की। सुधीर गोयनका को उन्होंने बुके भी भेंट कर कहा कि, भले ही वे उम्र में बड़े हैं, परंतु सुधीर के कार्यों को देखकर उनके पैर छूते हैं। सेवा समिति ने वायनाड के लोगों की मदद को 5.11 लाख रुपए भेंट किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129