राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुहैल चौधरी के नेतृत्व में नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत करते हुए देश के हालत पर अपने विचार किए व्यक्त*

 

 

दिल्ली।भारत वर्ष की उभरती हुई पार्टी नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुहैल चौधरी के नेतृत्व में देश के हालात को देखते हुए एक अहम बैठक पार्टी मुख्यालय में की गई, जिसमें सभी पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ,सुहैल चौधरी ने भारत मै बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के साथ साथ प्रशासन द्वारा वाहनों के चालान के नाम पर जो लूट मचा रखी है उस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने अपने मुद्दे रखे और सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने इलाकों मै इन मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाएं जिससे देश की जनता को लाभ मिल सके।

 

नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुहैल चौधरी लगातार देश के प्रमुख मुद्दों को समय समय पर उठाते रहते है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का साफ संदेश है जनता की भलाई के मुद्दों को सदैव उठाते रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लाभ मिले।

 

पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुहैल चौधरी के साथ राष्ट्रीय संयोजक विशाल अरोड़ा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, शिवराम मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल चतुर्वेदी उपस्थित हुए।

 

पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सिद्धार्थ नगर के जाने माने समाजसेवी डॉ, महेंद्र चतुर्वेदी द्वारा अपने समर्थकों के साथ नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का ऐलान किया जल्द ही नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुहैल चौधरी पार्टी मुख्यालय पर डॉ, महेंद्र चतुर्वेदी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129