सहयोग संस्था ने कोलकाता घटना पर दोषियों को सजा दिलाए जाने को लेकर खिरनीबाग चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

लगभग 1000 लोगो ने हस्ताक्षर बना सहयोग संस्था का समर्थन कर पीड़ित पक्ष को मदद दिलाए जाने का संकल्प लिया। 

 

शाहजहांपुर। सहयोग संस्था ने खिरनीबाग चौराहे पर कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ जघन्य कृत्य को निंदनीय अपराध बताकर दोषियों को सजा दिलाए जाने को लेकर बृहद स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

संरक्षक शाहनवाज़ खां एडवोकेट व अनिल गुप्ता प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जघन्य कृत्य को कभी माफ नहीं किया जाएगा। 12 साल पहले के निर्भयाकांड को दोहराने की कोशिश की गई है जिसके लिए सहयोग संस्था इसकी घोर निन्दा करती है।

संस्था की अध्यक्षा नेहा यादव सक्सेना ने कोलकात वाली घटना को बताते हुए कहा कि कोलकाता के लाल बाजार स्थित आर०जी० कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ 8 – 9 अगस्त की दरमियानी रात दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मृतका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। जूनियर डॉक्टर आठ अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही थीं। रात 12 बजे के बाद उन्होंने दोस्तों के साथ डिनर भी किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि सुबह मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल पर बने सेमिनार हॉल में डॉक्टर का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। उन्होंने शासन प्रशासन को इस घटना की जानकारी देते हुए कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की है।

 

महासचिव अनूप कुमार ने बताया कि सहयोग संस्था के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाने का उद्देश्य दोषियों को कड़ी केस कड़ी सजा दिलाना है। हमारी प्रमुख मांगो में यह मांग की गई की घटना की उच्च स्तरीय जांच एजेंसियों से जांच करवाई जाए। घटना में संलिप्त दोषियों को तत्काल कानूनी प्रक्रिया के तहत मृत्यु दण्ड दिया जाए। पीड़ित डॉक्टर के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। ऐसी घटना दुबारा न हो उसको लेकर देश में कड़े से कड़े कानून का बनाकर उनको तत्काल लागू किया जाए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके।

 

संस्था की उपाध्यक्ष नुजहत अंजुम ने दर्जनों शिक्षिकाओं के साथ हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

सचिव निखिल महेंद्रू ने घटना की घोर निन्दा करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर सह कोषाध्यक्ष शालू यादव ने सभी को एकत्रित कर पीड़ित पक्ष के समर्थन में लोगो से हस्ताक्षर करवाए।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, सरदार हरजीत सिंह, विधिक सलाहकार जितेंद्र सिंह एडवोकेट, सफीकुद्दीन अंसारी एडवोकेट, अनुराग पाल, रेखा शर्मा, राजविंदर सिंह राजा, विक्रांत सक्सेना, संस्था के छायाकार हिमांशु, पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन मुरारीलाल राजपूत, एडवोकेट असलम, शबरेज़ खां एडवोकेट, जापान सिंह एडवोकेट, सलमान, रीता गौतम एडवोकेट, कन्या राजपूत एडवोकेट, पातीराम आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129