राष्ट्र विरोधी शक्तियों को नेस्तनाबूद करने के संकल्पों के साथ संपन्न हुआ हिन्दू महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी 

आगरा । गुरुवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्र विरोधी शक्तियों को नेस्तनाबूद करने के संकल्पों के साथ यूथ हॉस्टल संजय पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत और अभिनन्दन किया। राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विरुद्ध आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुमार द्विवेदी रहे तो वहीं विशिष्ट अतिथि हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के अलावा महिला महासभा की सोनी त्रिपाठी, किन्नर महासभा की वरिष्ठ नेता मंहत कनकेश्वरी काजल किन्नर, वरिष्ठ हिन्दू नेता गोपाल सिंह चाहर मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने सभी मंचासीन नेताओ के साथ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया।

जोशीले कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जय श्री राम भारत माता की जयघोष के के गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संजय जाट को राष्ट्रीय प्रवक्ता और गोपाल सिंह चाहर को प्रदेश संयोजक की उद्घोषणा करते हुए राष्ट्रविरोधी शक्तियों को नेस्तनाबूद करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा ने देश की स्वतंत्रता के लिए भूमिपर संघर्ष किया देश के विभाजन का पुरजोर विरोध किया। तत्कालीन कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार करते हुए देश को विभाजन का दंश दिया। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू महासभा ने देश को प्रधानमंत्री ग्रह मंत्री तथा अनगिनत सासंद विधायक दिए , बीजेपी राजनैतिक पार्टी का का मात्र संगठन सही मायने में अखिल भारत हिन्दू महासभा ही है। आज देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हिंदू महासभा गुजरात इकाई के पदाधिकारी रहे

सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावो को द्रष्टिगत रखते हुए चुनावी प्रत्याशी तैयार करे प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा हिंदू महासभा का कार्यकर्ता भूमि जेहाद लव जेहाद के खिलाफ अपना राष्ट्रीव्यापी आंदोलन छेडे साथ कार्यकर्ता शिक्षित बने संस्कारित बने सुसंगठित रहे। हिंदू महासभा एक संगठन नही देश की राजनैतिक पार्टी है इसनाते जनसमस्याओं का समाधान भी पदाधिकारी कराते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र ने राजेश जैन को प्रदेश सह संयोजक प्रदेश में घोषित करते हुए संगठन विस्तार की द्रष्टि से मीना दिवाकर मंडल अध्यक्ष पूनम राठौर जिला प्रवक्ता मीरा राठौर जिला अध्यक्ष महिला मंच सपना वर्मा जिला सचिव महिलामंच तथा मनीष पंडित मडंल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाह मंडल प्रभारी हीरा लाल अंडेवाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद चौधरी उपाध्यक्ष युवा मंच विपिन राठौर मंडल अध्यक्ष युवा सौरभ शर्मा जिला अध्यक्ष विशाल महानगर अध्यक्ष दिनेश लाल कुशवाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर सत्यम महानगर सचिव बाबू भाई महानगर सचिव ऩदू महानगर उपाध्यक्ष घोषित किये गये।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विवेक गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिन्हा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मानसी शिखरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज गोपाल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, शशी गोयल मीना दिवाकर, मीरा राठौर आदि पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संजयजाट राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129