सैनिक बाहुल्य क्षेत्र के सैनिक परिवार से रखती हूं तालुक: सरोज यादव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव ने कोसली विधानसभा से चुनाव लड़ने की ठोकी दावेदारी

 

विधानसभा चुनावों में महिलाओं को चुनाव लड़ने का मिलना चाहिए मौका

 

कोसली भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि वह पिछले करीब दो दशकों से भी अधिक समय से कोसली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करती आ रही है। साथ ही महिलाओं के चहुंमुखी विकास को लेकर भी निरंतर प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए वह आगामी विधानसभा चुनाव लडक़र क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहती है। संगठन ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगी तथा पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगी। भाजपा नेत्री मंगलवार को गांव मूसेपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को बड़ा मान-सम्मान देने का कार्य करते हुए आरक्षण का लाभ उन्हें दिया है। वह पिछले दो दशक से भी अधिक समय से कोसली क्षेत्र में सक्रिय रूप से पार्टी की सेवा करती आ रही है। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाने का कार्य किया गया है। गत लोकसभा चुनाव में भी संगठन की ओर से मिले दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया है तथा उसके उपरांत भी वह लगातार गांवों में जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ महिलाओं को संगठन से जोडऩे का कार्य कर रही हैं। भाजपा नेत्री सरोज यादव ने कहा कि वह एक सैनिक परिवार से संबंध रखती है तथा कोसली विधानसभा क्षेत्र सैनिक बहुल क्षेत्र है। सैनिक परिवार के अलावा क्षेत्र के लोगों से नजदीकी जुड़ाव होने के कारण जनता का उन्हें लगातार सहयोग व समर्थन मिलता आ रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को लगातार उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा सिलाई सेंटर व स्वास्थ्य जांच शिविर सहित जनहितैषी कार्यों में उनकी हमेशा से रुचि रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अतिरिक्त किसी भी दल ने कोसली विधानसभा क्षेत्र की कभी भी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि उनके पिता कर्नल विजय कौशल के प्रयासों से इस क्षेत्र में पहला कन्या महाविद्यालय कोसली में डीएवी संस्था के सहयोग से खुला। साथ ही वे इस संस्था के आजीवन संरक्षक रहे। सरोज यादव ने बताया कि वे स्वयं भी पिता के नक्शे कदम पर चलकर महिला शिक्षा में योगदान कर रही हैं। वे भी इस संस्था की संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि वे कोसली विधानसभा से एकमात्र महिला दावेदार हैं इस नाते पूरे जिले में एक महिला को भाजपा की टिकट अवश्य मिलनी चाहिए। उन्होंने पुनः दोहराया कि यदि पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वे जनता एवम कार्यकर्ताओं के सहयोग से कोसली की सीट भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129