शिव महापुराण कथा से पूर्व धूमधाम से निकली शोभा यात्रा

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

शोभा यात्रा में शामिल रही विभिन्न झांकियां

शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का किया गया भव्य हुआ स्वागत

मैनपुरी। शहर के देवी रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित गौतीर्थ तुलसी तपोवन गौशाला के सहायतार्थ पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज के पावन सानिध्य में दिनांक 21 फरवरी से 3 मार्च तक होने वाली शिव महापुराण कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा व कलश यात्रा के साथ हुआ।

कथा का शुभारंभ शहर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन भीमसेन मंदिर में पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर किया गया। इस दौरान महाराज श्री के साथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश अग्निहोत्री, मंत्री वीर सिंह भदौरिया, कथा संयोजक डॉ कौशलेंद्र दीक्षित, कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव मिश्रा वैद्य जी, एडवोकेट किशन दुबे, पुजारी साहिब लाल तिवारी आदि ने भगवान शिव की आरती की।

इसके उपरांत विभिन्न झांकियां व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए चल रही थी।

शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी, उसके पीछे भगवान शंकर, भगवान राम दरबार की झांकी रथ के आगे कल्लू मिश्रा व अमन मिश्रा सुंदरकांड का पाठ करते चल रहे थे। सभी श्रद्धालु महाराजा बैण्ड की धार्मिक धुनों पर नाचते झूमते हुए चल रहे थे। सबसे आखिरी रथ पर पुराण मनीषी पूज्य श्री कौशिक जी महाराज विराजमान होकर नगर वासियों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।

कलश यात्रा करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता बंता चौराहा, सदर बाजार, लेनगंज, घंटाघर चौराहा, देवी रोड होते हुए कथा स्थल शीतला माता मंदिर पर पहुंचकर समाप्त विश्राम हुई।

इस दौरान यात्रा का मुकुट बिहारी रोड पर रालोद नेता राघवेन्द्र दुबे, करहल रोड, बड़ा चौराहे पर आप की रसोई स्व. नेमीचन्द्र परिवार द्वारा, संता बसंता चौराहे पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमन गुप्ता सुरेश चंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू , नारायण गुप्ता आदि के अलावा बाजार में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

घंटाघर चौराहा स्थित नगर पालिका पर चेयरमैन संगीता गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, डॉक्टर सुमंत गुप्ता, राकेश गुप्ता, वरुण मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं समाजसेवी एडवोकेट किशन दुबे के द्वारा यात्रा पर विभिन्न स्थानों पर भारी पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव मिश्रा वैद्य जी, कथा संयोजक डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित, डॉ राम मोहन, प्रदीप दत्त दुबे, इंजीनियर शुभम यादव, विपिन शुक्ला, अरविंद पांडे, नीरज बैजल, दीपक चौहान, शुभम गुप्ता, गिरजेश लोधी सभासद, भरत दुबे, राहुल जैन एवं सब्बन बाबा, श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती राधारानी दुबे, श्रीमती साधना तिवारी, श्रीमती कविता राठौर, धीरू राठौर, राहुल दुबे, रॉबिन तिवारी, साकेत चतुर्वेदी, गोपाल सिंह, बजरंग सिंह जादौन, विशाल विक्रम सिंह, डॉ विमल पाण्डेय, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, पंकज गुप्ता, उमेश चौहान, श्रीमती अमृता चौहान, श्रीमती रजनी पाण्डेय, श्रीमती अनीता राजपूत, श्रीमती शीतल चौहान, बृजेन्द्र मिश्रा, राजेश सिंह, कमलेश दीक्षित, प्रवीण पालीवाल, पंकज गुप्ता, एस के दुबे, वैभव दुबे, डॉ चन्द्र मोहन सक्सेना, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ वी के मिश्रा, सत्यनारायण गुप्ता, चिराग गुप्ता, गंगाप्रसाद शर्मा, अजय किशोर, अशोक कुमार गुप्ता, सर्वेश तिवारी, डॉ चंद्रमोहन सक्सेना, आराधना गुप्ता, अजय पाल सिंह चौहान, प्रशांत मिश्रा,डॉ. विनोद दीक्षित आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129