न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ती की हो स्थापना -भारत बचाओ संविधान बचाओ संगठन 

संजय कुमार ब्यूरो गोरखपुर 

 

गोरखपुर,22जुलाई 2024 भारत बचाओ संविधान बचाओ संगठन ने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री को संबोधित जारी पत्र में यह कहा गया है कि चूंकि विभिन्न सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के वाहिनी प्रमुख पंकज भैया कायस्थ की मांग से सहमत होते हुए इस मांग का समर्थन भी करते हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार, न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं। उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। तथा 1 जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों को इस आशय के साथ परिवर्तित किया था कि उनसे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदल जाए।

संगठन ने जारी पत्र में कहा कि न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी प्रतीक के रूप में विराजमान है।

उन्होंने कहा, “हम भारतीयों के सनातन संस्कृति को स्थापित करने हेतु न्यायालयों में भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करवाने में सहयोग और समर्थन की अपील करते हैं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129