रोहतक लोकसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा भर में शुरू हुआ कांग्रेस का हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम रहा सफल: वेद प्रकाश विद्रोही

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि 15 जुलाई से रोहतक लोकसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणाभर में शुरू हुआ कांग्रेस का हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और हर जिले व क्षेत्र में आमजनों से इस कार्यक्रम में न केवल भारी जनसमर्थन मिल रहा है अपितु कंाग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास व समर्थन भी लगातार बढ रहा है। विद्रोही ने कहा कि अभीे तक दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में 9 जिलों में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है। इसी कडी में 21 जुलाई को रेवाडी जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र में भी रविवार को बावल में दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में 4 किलोमीटर पद यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें हजारों नागरिकों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। विद्रोही ने कहा कि भयंकर गर्मी में लगभग 11 बजे शुरू हुए हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम में मैंने भी रेवाडी जिले के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। भयंकर गर्मी में चार किलोमीटर भारी भीड़ के साथ पदयात्रा करना बडा शानदार अनुभव रहा। इस पद यात्रा में जिलेभर के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आपस में मिलने, राजनीतिक चर्चा करने के साथ-साथ बावल विधानसभा क्षेत्र के आमजनों से मिलना और उनके मन की बात जानने का मौका मिला। पदयात्रा के माध्यम से नेता अपनी बात कहने की बजाय आमजन की बात ज्यादा सुनते है। राजनीतिक व सामाजिक जीवन में अच्छे निर्णय, बदलाव आमजन की मन की बात सुनने से ही होता है।

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत अहीरवाल क्षेत्र के बावल व बादशाहपुर में हुए सफल आयोजन से इस क्षेत्र में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है, यह कोई भी जनता का जोश देखकर अनुमान लगा सकता है। अहीरवाल क्षेत्र को छोडकर पूरे हरियाणा के क्षेत्र में कांग्रेस को भाजपा से कहीं ज्यादा बढ़त है। पिछले दो विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा को अहीरवाल क्षेत्र से काफी बढत मिलती आ रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अहीरवाल में साफ बदलाव नजर आ रहा है। अहीरवाल में दिन-प्रतिदिने कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है व भाजपा का समर्थन गिरता जा रहा है। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान ने अहीरवाल में कांग्रेस के पक्ष में बहुत ही सकारात्मक माहौल बना दिया है जो कांग्रेस के लिए बहुत शुभ संकेत है। कांग्रेसजन यदि मिलकर 2 माह तक अहीरवाल में इसी तरह मेहनत करते रहे तो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में बहुत ही अच्छे परिणाम आएंगे। विद्रोही ने बताया 27 जुलाई शनिवार को रेवाडी के यादव भवन अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस जिला कार्यक्रम सम्मेलन हो रहा है जिसमें विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 उदयभान, दीपेन्द्र हुड्डा, कप्तान अजय सिंह यादव सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता भाग लेंगे जो रेवाडी जिले में कांग्रेस का जनमसर्थन बढाने में अहम योगदान देगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129