श्री एकरसानंद आश्रम में गुरु पूजन के साथ संपन्न हुआ मंडल रत्न सम्मान समारोह

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मंडल रत्न सम्मान समारोह में मौजूद महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरा नंद सरस्वती साथ में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एडीएम राम जी मिश्रा व अन्य।

 

गुरु के प्रति रखें आस्था और विश्वास- अविनाश कृष्ण

प्राचीन काल से मैनपुरी रही ऋषि मुनियों की तपोभूमि- विनोद कुमार

मैनपुरी। दैवी संपद मंडल मंडल के तत्वावधान में पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य परमहंस श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की कृपा छाया एवं महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की अध्यक्षता में मनाये जा रहे है गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दैवी संपद मंडल रत्न सम्मान समारोह के द्वितीय चरण का आयोजन शनिवार की देर शाम को हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर जिला अधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरु देव की पूजा अर्चना से हुई। जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों ने श्रद्धा भाव से गुरु पूजन किया।

मुख्य अतिथि जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरु को नमन कर उनकी विशेष कृपा प्राप्त करने का दिन होता है।

उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा के बिना मानव जीवन का कल्याण संभव नहीं है। इसलिए अपने गुरु के प्रति आस्था और विश्वास रखने वाले का कल्याण निश्चित है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि मैनपुरी ऋषि मुनियों की तपोभूमि रही है। जिस कारण मैनपुरी जनपद सदियों से आस्था का केंद्र रहा है।

अपर जिला अधिकारी राम जी मिश्र ने कहा कि दैवी संपद मंडल के तत्वावधान में प्राचीन काल से मनाये जा रही श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्तजन सदगुरुदेव भगवान के दर्शन- पूजन एवं दिव्य सत्संग, प्रवचनों को सुनकर मानव जीवन का यथार्थ लाभ प्राप्त करते हैं।

अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष

महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने दैवी संपद मंडल की स्थापना और उसके उदेश्य और जनहितार्थ चलाई जा रहे हैं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया तथा आश्रम आए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं प्रसाद आदि प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का आश्रम के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आश्रम की व्यवस्थापक डॉक्टर गया प्रसाद दुबे व डॉक्टर संजीव मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर संदीप चतुर्वेदी, प्राचार्य रामवदन पांडे, सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नीरज बाबू दुबे, उदयवीर सिंह राठौर, सुभाष मिश्रा, राम खिलाड़ी यादव, किशन दुबे एडवोकेट, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, श्याम जी दीक्षित, सुधीर दुबे आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129