कल पंचकुला में आम आदमी पार्टी का टाउनहॉल कार्यक्रम, प्रदेशभर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी होंगे शामिल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

टाउनहॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रेवाड़ी से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे पंचकूला

 

जिला अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में पंचकूला पहुंचेंगे कार्यकर्ता और पदाधिकारी

 

सुनीता केजरीवाल करेंगी “अरविंद केजरीवाल की गारंटी” लॉन्च: मदन सिंह

 

रेवाड़ी, 19 जुलाई* पंचकूला में 20 जुलाई को आयोजित आम आदमी पार्टी के “टाउनहॉल कार्यक्रम” में प्रदेशभर से कार्यकर्ता और पदाधिकरी शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में शनिवार को रेवाड़ी से पंचकूला रवाना होंगे। मदन सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकरी प्रदेशभर से अपने-अपने वहां से पंचकूला रवाना होंगे।

 

उन्होंने बताया कि पंचकूला में आयोजित टाउनहॉल कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल पहुंचेगी। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव के उपलक्ष्य में “अरविंद केजरीवाल की गारंटी” को लॉन्च किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इससे पहले वीरवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर “बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल” नारा लॉन्च कर चुके हैं। हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन प्रदेश को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। बीजेपी के राज में हरियाणा अपराध प्रदेश बन गया है। इसलिए अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है।

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का 400 सीट पार का सपना चूर हो चुका है। अब हरियाणा की जनता लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा का विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उसी ताकत को और मजबूती देने के लिए सुनीता केजरीवाल पंचकूला आ रही हैं। आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर और हरियाणा की सभी 90 सीटों के हर बूथ अपनी टीम को मजबूत करने में लगी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129