हिंदुत्व के अमर सिपाही लालजी जायसवाल को हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

नई दिल्ली।अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता के समधी , महासभा के वरिष्ठ नेता एवम दिल्ली प्रदेश के पूर्व पदाधिकारी लालजी जायसवाल को को विभिन्न पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। लाल जी जायसवाल का निधन 12 जून को उनके न्यू जानकी पर स्थित आवास पर हो गया। वो 70 वर्ष के थे। 25 जून को उनके आवास पर स्मृति सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी दिल्ली प्रदेश की प्रवक्ता सुनीता उपाध्याय ने आज जारी बयान में दी।

सुनीता उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने लालजी जायसवाल का स्मरण करते हुए कहा ” *लालजी जायसवाल हिंदुत्व के अमर सिपाही थे। उन्होंने लंबे समय तक हिन्दू महासभा के माध्यम से हिंदुत्व का परचम लहराते रहे। वो एक मिलनसार, मृदुभाषी और पहली ही मुलाकात में सामने वाले को अपना बना लेने की अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। वो मेरे समधी जी नहीं वरन मेरे एक अच्छे मित्र भी थे। उनका असमय जाना हृदय विदारक है।”*

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने लालजी जायसवाल को स्मरण करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर कृष्ण लला का मंदिर निर्मित होते हुए देखना उनका स्वप्न था, जो अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा उनका अधूरा स्वप्न पूरा करेगी। राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र ने लालजी जायसवाल का एक समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि हिन्दू महासभा के अभियानों में वो सदैव आगे आकर नेतृत्व करते थे। अपने इस गुण से वो आज भी हमारे हृदय में जीवित हैं।

हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र स्वामी ने भी लालजी टंडन को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव दूसरो की सहायता करने और पीड़ित को न्याय दिलवाने पर समर्पित रहा। हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता सदैव उनकी कमी महसूस करेंगे।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया, राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद पूरी जी महाराज, दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी विजय सोनकर, प्रदेश संयोजक मुनेश भगत, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र झा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने लालजी जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129