श्री एकरसानंद आश्रम में कथा का षष्ठम दिवस

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराते आचार्य राम जी भाई।

सत्य, ज्ञान और आनंद का स्वरूप है गुरु- रामजी भाई

मैनपुरी। गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्री एकरसानंद आश्रम मैनपुरी

देवी संपद मंडल के वर्तमान परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज की पावन सन्निध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा की षष्ठम दिवस धर्मनगरी से पधारे कथा व्यास राम जी भाई ने कहा

मनुष्य का जन्म सत्य ज्ञान के लिए है असत् प्रत्यक्ष है और सत्य अव्यक्त संसार की रचना करने वाले परमात्मा ने सृष्टि को बनाकर स्वयं उसमें अपने को छिपा लिया और इस छिपे हुए को जीव को खोजना है केवल मनुष्य को यह सामर्थ मिली है वह खोज सकता है 84 प्रकार के शरीर हैं अन्य किसी शरीर में यह गुण नहीं है जो सत्य को खोजना है वह तत्क्षण आनंद को उपलब्ध हो जाता है और आनंद ही आनंद जीव के अंतिम जीवन का लक्ष्य है जहां अपने और आनंद के सिवा कुछ नहीं जी आनंद कोई हम ब्रह्मानंद पूर्णानंद परमानंद सदानंद ज्ञान आनंद आत्मानंद आदि आदि नाम से जानते हैं।

उन्होंने कहा कि जीव सीधे नहीं पा सकता इसलिए परमात्मा ने अनुग्रह करके मध्य में गुरु तत्व की स्थापना की गुरु के माध्यम से जीव ब्रह्म को सहज ही जान लेता है ब्रह्म को जानना यानी आनंद को उपलब्ध हो जाना सत्य संसार में आनंद है नहीं भ्रांति है सुख का अनुभव है सुख नहीं है प्रतीति मात्र है आभास है परंतु गुरु कृपा से सत्य खुलता है और ब्रह्म दर्शन होने लगता है यही गुरु पूर्णिमा महोत्सव है।

राम जी भाई ने अनेक प्रकार से गुरु महिमा का वर्णन करते हुए समझाया कि पहले गुरु शरण चलो फिर गुरु को जानो कथा में आज रुक्मणी मंगल का प्रसंग सुनाया गया श्रोता मंत्र मुक्त होकर भाव विभोर होकर कथा श्रवण करते रहे।

इस मौके पर स्वामी रामेश्वरानन्द, डॉ गया प्रसाद दुबे, डॉक्टर संजीव मिश्रा, श्याम जी दीक्षित, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, बृजेश शर्मा, राधा रानी दुबे सत्यदेव मिश्रा, अनुज, दिनेश पाठक, अंशु पाठक, पुष्पराज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129