निगोही ब्लाक एंव खुटार में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण सागर का पदाधिकारियों ने किया स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

भाजपा सांसद अरुण अरूण सागर गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के साथ तिलहर विधानसभा के निगोही ब्लाक और खुटार के नन्दलाल पैलेस में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर जिलाध्यक्ष ने उनका आभार जताया। साथ ही लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने पर भाजपा सांसद ने सभी को धन्यवाद कहा।

 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुझे दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी और लगन के साथ मेहनत की और उसका फल पार्टी को मुझे जीत के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कहीं पर भी अनदेखी नही की जाएगी। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी भी समय मुझसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी निर्देश दिए है कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरे सम्मान के साथ सुने। साथ ही उसको निस्तारण कराने का काम करें। अधिकारी अगर हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मान नही करेंगे। तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आप वही लोग हैं। जिन्होंने लोकसभा चुनाव के समय गर्मी और धूप की परवाह न करते हुए घर घर जाकर पार्टी और मेरे लिए वोट मांगे थे। यही कारण है कि भारी मतों से जीत मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच के दौरान जिले में विकास कराया था। इस बार उससे भी ज्यादा विकास कराने पर काम किया जा जाएगा। मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का तहदिल से धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129