हाथरस के दुष्यंत पचौरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल – बी एन तिवारी 

ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हाथरस के जाने माने पत्रकार दुष्यंत पचौरी को हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल की अनुशंसा पर किया गया है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल को गत माह अनुशासनहीनता और कारण बताओ नोटिस का उत्तर न देने पर पद से हटा दिया गया था। तभी से नए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की तलाश चल रही थी। यह तलाश दुष्यंत पचौरी के मनोनयन के साथ समाप्त हो गई।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि दुष्यंत पचौरी अभी तक उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। उन्हे पदोन्नत कर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। विभिन्न पदाधिकारियों ने दुष्यंत पचौरी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

दुष्यंत पचौरी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, महामंत्री ललित अग्रवाल,मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला, प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वो अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह ने दुष्यंत पचौरी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दुष्यंत पचौरी का हृदय से अभिनंदन है। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश का हिन्दू महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निरंतर बढ़ता कद हिन्दू महासभा की भावी राजनीति के लिए शुभ संकेत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129