धर्म परिवर्तन के ऐलान पर तौकीर रजा गिरफ्तार हो – गोपाल चतुर्वेदी

यज्ञदत्त चतुर्वेदी संवाददाता सदर मथुरा 

धर्म परिवर्तन को प्रतिबंधित करने वाला कठोर कानून अस्तित्व में न आना दुर्भाग्य का विषय – वैध रामेंद्र प्रताप सिंह 

 

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली के तौकीर रज़ा को गिरफ्तार करने की मांग की है। तौकीर रज़ा ने 21 जुलाई को बरेली के एक विद्यालय परिसर में 23 लड़के लड़कियों का सामूहिक धर्म परिवर्तन का सार्वजनिक एलान कर बरेली जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। हिन्दू महासभा ने इस एलान के मद्देनजर तौकीर रजा की गिरफ्तारी की मांग की है।

हिन्दू महासभा के ब्रज प्रांत प्रभारी वैद्य रामेंद्र प्रताप सिंह ने आज जारी बयान में बताया की दोनो प्रदेश अध्यक्ष और ब्रज प्रांत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धर्मांतरण के विरुद्ध विधानसभा में कठोर कानून बनाने का विधेयक पारित करने की मांग की। वैद्य रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समय समय पर अदालतों द्वारा धर्म परिवर्तन के विरुद्ध टिप्पणी करने के बावजूद धर्म परिवर्तन को प्रतिबंधित करने वाला कठोर कानून अस्तित्व में न आना दुर्भाग्य का विषय है। बी एन तिवारी ने केंद्र सरकार को धर्मांतरण के विरुद्ध राष्ट्रीय कानून बनाने का परामर्श दिया है।

जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने तौकीर रज़ा के ऐलान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और संविधान में धर्म परिवर्तन के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार नागरिकों को अपने अपने धर्म को मानने, उपासना पद्धति का अनुसरण करने और धार्मिक शिक्षाओं का प्रचार करने का अधिकार तो देता है, किंतू धर्म परिवर्तन करवाने का नहीं। यदि समय रहते धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कठोर कानून बनाकर लागू नहीं किया जाता तो निकट भविष्य में धर्मांतरण के चलते भारत का बहुसंख्यक हिन्दू अल्पसंख्यक बनकर हमेशा के लिए अपने ही देश में सनातनी पहचान खो देगा।

हिन्दू सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने धर्मांतरण को देश के बहुसंख्यक समाज को अल्पसंख्यक बनाने और भारत को इस्लामिक राष्ट्र घोषित करवाने का सबसे बड़ा जेहाद बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का बहुसंख्यक समाज उस देश की वास्तविक पहचान होती है। जेहाद और जेहादी भारत की सनातनी पहचान को मिटाकर इस्लामिक पहचान दिलाने के लिए दशकों से निरंतर धर्म परिवर्तन अभियान चलाते आ रहे हैं। तौकीर रजा का 21 जुलाई को धर्म परिवर्तन करवाने का एलान जेहाद के गजवा ए हिंद की साजिश का हिस्सा है।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार के दुष्परिणाम तौकीर रजा के ऐलान के रूप में सामने आने लगे हैं। उन्होंने तौकीर रजा के धर्म परिवर्तन एलान के लिए समाजवादी पार्टी को वोट देने वाले मतदाताओं को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा तौकीर रजा के ऐलान की कड़ी निन्दा करते हुए उनसे अपना एलान वापस लेने और बरेली प्रशासन से धर्म परिवर्तन कार्यक्रम को अनुमति प्रदान नहीं करने का आह्वान करती है।

हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने भी तौकीर रजा के धर्मपरिवर्तन के ऐलान का कड़ा विरोध करते हुए उन्हे चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन स्थल पर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पहुंचकर धर्म परिवर्तन को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्होंने बरेली जनपद पदाधिकारियों को इस सिलसिले में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129