फिरोजाबाद के गांव नगला महुआ के युवक की आगरा में मौत

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

4 साल से आइसक्रीम फैक्ट्री में कर रहा था काम, शरीर में चोटों के निशान

 

फिरोजाबाद युवक की आगरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह चार साल से आगरा में रहकर आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नगला महुआ निवासी कमलेश पुत्र फूलचंद आइसक्रीम फैक्ट्री में आगरा काम करता था। 4 साल से वह आगरा में काम करता था। शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी शव एंबुलेंस में गांव लेकर आए। कर्मचारियों ने परिजनों को बताया कि रात को उसने खाना खाया था।

उसके बाद पता नहीं कि क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई। मौत की वजह वह कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे थे। जब परिजनों ने मृतक के शरीर को देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मामले की शिकायत की और हत्या का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर थाना मक्खनपुर का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129