यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव का किया शुभारंभ

संजय कुमार ब्यूरो गोरखपुर 

 

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

12 से 14 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों व उनके उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है।

तीन दिवसीय आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के किसान, बागवान, स्टेकहोल्डर, निर्यातक भी शामिल होंगे। आम महोत्सव-2024 में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आम से बने विभिन्न पकवान एवं व्यंजन प्रदर्शित किये जायेंगे। आम विविधता प्रदर्शनी में 120 से अधिक किस्मों के प्रदर्शन, आमंत्रण (क्रेता-विक्रेता बैठक), आम खाने की प्रतियोगिता, प्रशिक्षण सेमीनार विशेष आकर्षण होंगे।

आम महोत्सव में 12 से 14 जुलाई के बीच सात श्रेणी के 58 वर्ग में आम की विभिन्न प्रजातियों एवं आम के प्रसंस्कृत पदार्थों की प्रतियोगिता होगी। महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं द्वारा 800 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आम संरक्षित पदार्थ वर्ग में 90 प्रतिभागियों द्वारा 310 नमूने, आम पकवान में तीन प्रतिभागियों द्वारा 10 नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव में कुल 1317 प्रतिभागियों द्वारा 2350 नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129