दिल्ली के बाद अब बरेली स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के आबास पर पहुंचे भाजपा नेता रमाकांत दुबे

 आमिर अली घिरोर

करहल मैनपुरी

 

 

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को करहल विधानसभा से उपचुनाव हेतु भाजपा की टिकट के लिए रमाकांत दुबे ने सौंपा आवेदन पत्र

 

आपको बताते चलें कि भाजपा की टिकट के लिए दावेदार रमाकांत दुबे की सक्रियता एवं लम्बे समय से समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर उनकी दावेदारी बरिष्ठ नेतागणो को सोचने पर मजबूर किये है

 

पत्रकारो से वार्ता करते हुए भाजपा नेता रमाकांत दुबे ने बरेली से घर लौटने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों में लक्ष्मीकांत वाजपेई दुर्विजय सिंह शाक्य राहुल चतुर्वेदी आदि तमाम नेतागणों ने करहल उपचुनाव हेतु स्वच्छ बेदाग निष्ठावान स्वच्छ एवं बेदाग छवि एवं समर्पित निर्विवाद कार्यकर्ता को सम्मान देने का आस्वासन दिया है उन्होंने करंहल विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पर कहा कि उन्होंने सदैव ही भाजपा के प्रति एक वफादार कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है इसलिए उन्हें विस्वास है कि इस बार रमाकांत दुबे को करहल विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा की टिकट मिलेगी और करहल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीत हासिल कर एक नया इतिहास लिखेगी

 

आपको बताते चलें कि करहल विधानसभा उपचुनाव की टिकट के लिये पांच प्रमुख दावेदारों में अनुजेश प्रताप सिंह यादव रमाकांत दुबे डॉक्टर धीरज यादव प्रधान सुग्रीव यादव सचिन वर्मा छोटू टिकट पाने की लाइन में लगे हैं

 

सूत्र बताते हैं कि भाजपा स्थानीय स्वच्छ व बेदाग छवि एवं निर्विवाद व्यक्तित्व के कार्यकर्ता को प्रत्याशी को करहल विधानसभा उपचुनाव में उतारने का मंन्थन कर रही है जिसमें अनुजेश प्रताप सिंह यादव डाक्टर धीरज यादव व रमाकांत दुबे के नामों में से किसी एक नाम पर मुहर लग जाये तो कोई बड़ी अतिश्योक्ति नहीं

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129