मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज जनपद में बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत कार्यों का निरीक्षण

संजय कुमार ब्यूरो गोरखपुर 

महाराजगंज-मा कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उ.प्र. सरकार सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज जनपद में बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के दृष्टिगत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया।

मा. कृषि मंत्री द्वारा सबसे पहले चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों और अस्थाई बाढ़ चौकी को देखा और संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत उन्होंने महाव नाले को देखा। जिलाधिकारी श्री अनुनय झा द्वारा जिला प्रशासन द्वारा महाव नाले के तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और नाले की सफाई हेतु कराए गए कार्यों से अवगत कराया। मा मंत्री जी ने कराए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मीडिया से बात करते हुए मा कृषि मंत्री ने कहा कि नेपाल की नदियों के पानी के कारण जनपद की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इससे उत्पन्न बाढ़ की आशंका को देखते हुए महराजगंज का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया। उन्होंने बाढ़ संबंधी तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। स्वयं मा. मुख्यमंत्री की द्वारा 04 जिलों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावितों से बात कर उनका हालचाल लिया गया है और राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता राजीव कपिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129