मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के साथ संपन्न हुआ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। घिरोर, राजगृह में जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन धूमधाम के साथ अतिशयकारी मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज व मुनि विश्व साम्य सागर महाराज के सानिध्य में व पंडित आशीष जैन व पंडित अभिषेक जैन युगल प्रतिष्ठाचार्य व पंडित ऋषभ जैन और पंडित संदीप शास्त्री द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। मुनिसुव्रत भगवान के मोक्षकल्याणक पर नवीन मान स्तंभ पर जिनबिम्बों का अभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर उन्हे विराजमान किया गया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथयात्रा को नगर में भ्रमण कर बैंड बाजों के साथ भगवान को मंदिर में नवीन वेदियों में विराजमान किया गया। आदिनाथ जैन मंदिर में पंडित ऋषभ जैन द्वारा विधि विधान से नवीन वेदी पर महावीर स्वामी, विमल नाथ भगवान,अजीत नाथ भगवान, अनंतनाथ भगवान की मूर्ति विराजमान की गई। शाम को गायक मयूर जैन के भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्यमय भक्ति की। मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति में अपना मन लगाकर रखें। इसी से हमारी आत्मा के परिणाम शुद्ध होते हैं। इसी से मोक्ष मार्ग की प्राप्ति होगी। हम अक्सर एक त्रुटि करते हैं कि मोक्ष कल्याणक को अंतिम कल्याणक कहते हैं। एक तरह से मुनिसुव्रतनाथ की आत्मा के लिए मोक्षगमन के साथ यह अंतिम पड़ाव हो, कितु तीर्थंकरत्व की यात्रा जो एक दर्शन को समग्र रूप देती है, अंतिम कहना विचारणीय है। वास्तव में मोक्षगमन जैन दर्शन के चितन की चरमोत्कृष्ट अवस्था है। समस्त कल्याणक महोत्सव का यह सरताज है। मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंघ का विहार करहल की ओर हो गया है मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष यतींद्र जैन,छोटे लाल जैन,संतोष जैन,सुशील जैन,संजय जैन,राकेश जैन,अभिषेक जैन,विकास जैन,विप्लव जैन,भुवनेंद्र जैन,दीपक जैन,सोनू जैन,मोनू जैन,अनूप जैन, जतिन जैन,हर्ष जैन,संभव जैन,गौरव जैन,संजीव जैन,सुनील जैन,संजय जैन,शिवा जैन, आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129