पंचकल्याणक के तीसरे दिन भगवान मुनिसुव्रतनाथ ने ली दीक्षा

आमिर अली संवाददाता घिरोर 

मैनपुरी। घिरोर में पंचकल्याणक महा महोत्सव के तीसरे दिन भगवान मुनिसुव्रतनाथ का तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक किया गया पंडित आशीष जैन व पंडित अभिषेक जैन युगल प्रतिष्ठाचार्य व पंडित ऋषभ जैन द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। युवराज मुनिसुव्रत्नाथ के रूप में बंटी जैन बने। महाआरती की बोली संजीव जैन ने ली। लौकांतिक देव के रूप में दिव्य जैन,अविज्ञान जैन,आग्रह जैन,देव जैन बने। बीजेपी नेता प्रेम सिंह शाक्य, बीजेपी जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, आरएसएस जिला कार्यवाह सचिंद्र सिंह ने जैन मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंघ का आशीर्वाद लिया। बीजेपी नेता प्रेम सिंह ने कहा जैन धर्म अहिंसा का धर्म है जैन समुदाय के लोग हमेशा अहिंसा का पालन करते हुए नजर आते है। जिलाध्यक्ष ने कहा जैन धर्म एक प्राचीन धर्म है जो उस दर्शन में निहित है जो सभी जीवित प्राणियों को अनुशासित, अहिंसा के माध्यम से मुक्ति का मार्ग एवं आध्यात्मिक शुद्धता और आत्मज्ञान का मार्ग सिखाता है। इस दौरान राजगृह से मुनिसुव्रतनाथ भगवान को रथ में लेकर बैंड बाजों के साथ नगर में भ्रमण करवाया गया।रथ पर मुनिसुव्रतनाथ भगवान विराजमान थे तो वही रथ के पीछे घटयात्रा में इंद्र-इंद्राणी बग्गियों पर सवार हुए थे। घटयात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष भगवान के जय कारा नारों के साथ नृत्य करते हुए जा रहे थे। मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा राज्य अवस्था में प्रभु के पन्द्रह हजार वर्ष बीत जाने पर किसी दिन गर्जती हुई घन-घटा के समय उनके यागहस्ती ने वन का स्मरण कर खाना-पीना बन्द कर दिया उसी समय महाराज मुनिसुव्रतनाथ अपने अवधिज्ञान से उस हाथी के मन की सारी बातें जान गये।इसी निमित्त से प्रभु को वैराग्य हो गया और लौकांतिक देवों द्वारा पूजा को प्राप्त भगवान अपराजित नामक पालकी पर बैठकर नीलवन में पहुँचे। वहाँ बेला के उपवास का नियम लेकर वैशाख कृष्ण दशमी के दिन श्रवण नक्षत्र में सायंकाल के समय एक हजार राजाओं के साथ दीक्षित हो गये। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष यतींद्र जैन,संतोष जैन,एडवोकेट संजय जैन,सुशील जैन,संजय जैन,राकेश जैन,अभिषेक जैन,विकास जैन,विप्लव जैन,भुवनेंद्र जैन,दीपक जैन,सत्यवीर शर्मा,संजू शाक्य,सोनू जैन,मोनू जैन,अनूप जैन,छोटे लाल जैन, जतिन जैन,हर्षित जैन,संभव जैन,गौरव जैन,संजीव जैन,सुनील जैन,संजय जैन आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129