उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद की नई कमेटी का गठन, सर्वेश गुप्ता बने अध्यक्ष, संजीव बांगा महामंत्री, छुन्ना भाई कोषाध्यक्ष एवं विशाल गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किये गए

श्याम जी गुप्ता ब्यूरो हरदोई 

शाहाबाद में उद्योग व्यापार मंडल का पुनः गठन हुआ। 7 जुलाई दिन रविवार शाम 6 बजे रॉयल मैरिज लॉन में व्यापार मंडल के गठन को लेकर मीटिंग रखी गयी जिसमें व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, प्रदेश युवा मंत्री विभु गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित शामिल हुए। नगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मीटिंग कर सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित जी ने नगर टीम की घोषणा की और सभी चयनित पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र दिया गया।

जैसा कि विदित है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में प्रत्येक कमेटी का 3 वर्ष का कार्यकाल होता है। जिसमें कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव अथवा मनोनयन विधि से अध्यक्ष पद की घोषणा की जाती है। सितम्बर 2024 में उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश स्तरीय चुनाव आगरा में होना है। इस चुनाव से पहले सभी जिला, तहसील एवं नगर की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी थी। अब सभी जिलों एवं नगर में पुनः कमेटी का गठन किया जा रहा है। जिसमें संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

इस सन्दर्भ में सर्वेश गुप्ता को नगर अध्यक्ष संजीव बांगा को महामंत्री, छुन्ना भाई को कोषाध्यक्ष, विशाल गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। उपाध्यक्ष पद के लिए अलोक गुप्ता, सुरकुट्टी लाल गुप्ता, अशोक कुमार एवं राजकुमार सक्सेना चुने गए। राजू वर्मा, साजिद अली, अर्जुन गुप्ता को मंत्री पद एवं राजेश रस्तोगी, रामू राठौर और तनवीर खां को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी। श्यामांश द्विवेदी एडवोकेट कानूनी सलाहकार बनाये गए।

मीटिंग में अजय टंडन, विभु गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित जी ने व्यापार मंडल के कार्यों का वर्णन करते हुए व्यापारियों को व्यापार मंडल के साथ जुड़ने की बात पर बल दिया एवं सभी पदाधिकारियों से प्रदेश की सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश के चुनाव में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सत्यप्रकाश गुप्ता, फैज़ान खान, माजिद अली खां, शिवांशु गुप्ता, अनमोल गुप्ता, सुरेन्द्रवीर विक्रम सिंह, सतीश राठौर, अरमान खान, सरताज हुसैन खान, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, वहीद खान, इमरान समेत भारी सख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129