ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सपाईयों ने किया PDA वृक्षारोपण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

 

अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपाईयों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान 

 

शाहजहांपुर। रविवार को 136 ददरौल विधानसभा के ब्लॉक भावलखेड़ा के ग्राम रौसर कोठी में गायत्री परशुराम इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की ओर से 1 जुलाई 2024 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पावन जन्मदिन के अवसर से 1 जुलाई से 7 जुलाई 2024 तक चलने वाले सपा के वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप पहुंचे जहा सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में समाजवादी PDA पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि पेड़ लगाना इंसान की पहली जरूरत है पेड़ों को हम सबको मिलकर लगाना चाहिए जो ऑक्सीजन की कमी को पूरा करते हैं और प्रदूषण से बचने का काम करते हैं। इस मौके पर सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष गायत्री वर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी,जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरताज खान, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफ़ीज़ अंसारी,सपा महानगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार राठौर,सपा युवज़न सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आकाश यादव, नाजिम फारूकी,अरशद खान, मोनू कुरैशी,शिवा राठौर,अनिल वर्मा, फिरोज,रानू खान, अरविंद कुमार पाल,मोहम्मद फिरोज, रमेश कश्यप,शब्लू,अमन खां, उजैर खां,हसन मंसूरी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129