मैनपुरी जनपद में डवल मर्डर की घटना को आरोपी और उसके साथियों ने दिया अंजाम बुजुर्ग दंपति की पीट पीट कर की हत्या

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी।करहल थाना क्षेत्र में गुरुवार को आरोपी और उसके साथियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया।और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन फानन में पुलिस के आलाधिकारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। घटना गुरुवार दोपहर की है। जब सेवानिवृत्त शिक्षक अपने घर में पत्नी और पौत्र के साथ बैठे थे कि तभी आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और लोहे की रोड, लाठी डंडों से शिक्षक और पत्नी एवं नाती को पीट पीट कर घायल कर दिया शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।और पत्नी और नाती को घायल अवस्था में सैफई मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार घटना करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय भटेला की है। यहां रह रहे आजाद हिन्द कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रज बिहारी (64) का बंटी पटाके वाले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुरुवार की दोपहर सेवानिवृत्त शिक्षक परिजन के साथ घर पर थे। तभी आरोपी अपने साथियों को साथ लेकर घर में घुस आया। शिक्षक को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। लाठी डंडे की पिटाई में ब्रज बिहारी अचेत होकर गिर गए।

वहीं बचाने आई पत्नी यशोदा और नाती अनंत को भी पीट कर घायल कर दिया सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और मृतक के नाती अनंत और पत्नी को उपचार के लिए सैफई मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान पत्नी यशोदा की मौत हो गई। परिवार में हुई दो मौतों से परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीओ करहल संतोष कुमार सिंह और थानाध्यक्ष करहल ललित कुमार भाटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। और घटना की जानकारी प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की और पुलिस को हत्यारे को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।मृतक के पौत्र अनंत ने बताया कि बंटी पटाके वाले ने दादा दादी और उसे पीटा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी बंटी मध्य प्रदेश के भिंड जनपद का निवासी है।और कुछ सालों से कस्बे में गोलगप्पे की ठेल लगा रहा है।पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिए है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129