डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी की छात्रा पावनी स्वास्थ्य के सर्वेक्षण से कर रही हैं जागरूक

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

सिरसागंज:- डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज के द्वारा निर्धारित कार्य के अंतर्गत एकेडमी की कक्षा 6 की छात्रा पावनी जैन ने एम जी पुरम कॉलोनी में घर घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण करके उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

पावनी जैन ने एम जी पुरम कॉलोनी, गाँधी मंडी के निवासियों को स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करते बताया कि एक सर्वेक्षण प्रपत्र के माध्यम से निवासियों की व्यक्तिगत जानकारी, ब्लड ग्रुप, अपने आने का कारण, शारीरिक स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी योगा, एक्सरसाइज, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी, भावात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिकता, सामाजिक स्वास्थ्य की जानकारी, संतुलित आहार की जानकारी, चार्ट के द्वारा सन्तुलित आहार की जानकारी, ऑक्सीडेंट्स, एन्टी ऑक्सीडेंट्स की जानकारी, स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन के लिए आवश्यक पोषण जिसमें जल, प्रोटोन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, खनिज लवण आदि की जानकारी एकत्रित करने के साथ उन्हें इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए उपाय भी बताए। जिसमें इस मौसम में अनाज कम से कम खाएं, जो भी खाएं तो गेहूँ, चावल छोड़कर मोटा अनाज जैसे कि मिलेट्स खाएं। पेट हल्का और ठंडा रखें, फलों का प्रयोग अधिक से अधिक करें आदि विभिन्न उपाय बताए।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार जैन, राधामोहन श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, राकेश जैन चंदौरिया, रौनक जैन, राजा जैन, आमोद जैन, ऋषभ जैन, राज कमल जैन, प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, विदुषी जैन, मानवी जैन, पूनम जैन, सुहानी जैन, श्रेया जैन आदि की सहभागिता रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129